अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर :सात दिवसीय श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिन सेमरी बाजार शिवमंदिर से 101 महिलाओं व बच्चियों की टोली ने मङ्गल कलश शोभायात्रा निकाली ।
शिवमन्दिर से शोभायात्रा निकलकर बाजार के शंकरगढ़ रोड से होते हुए गायत्री मन्दिर में पूजन अर्चन कर बाजार का भर्मण करते हुए हनुमानगढ़ी के दर्शन कर मंगलगीत गाती हुई महिलाओ की टोली कथा स्थल पहुँची ।
जहां कथा बाचक पण्डित कैलाश नाथ तिर्पाठी ,महंथराम,राम पाल व प्रेम चन्द्र तिर्पाठी ने संगीतमयी कथा का शुभारंभ किया ।
मानव में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण हेतु युग ऋषि तपोनिष्ठ वेदमूर्ति प0 श्री राम शर्मा आचार्य एवं परम् बन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के बिचारो पर चल कर ही इस धरती को पुनः स्वर्ग बनाया जा सकता है यह धरती ऋषयो ,मुनियों, देवियों ,देवताओं ,महात्माओं,ज्ञानियो, शुरबिरो, की खान रही है ।।इसी धरती से पूरे संसार मे ज्ञान का अभ्युदय हुवा ।
इस सात दिवसीय श्रीमद पवन प्रज्ञा पुराण कथा को सम्पन कराने में कस्वे के प्रमुख लोगों में मिश्रीलाल,श्रीमती भानुमति,श्री मती सुनीता देवी,श्री मती अनिता,श्रीमती मालती,श्रीमती माधुरी देवी,श्रीमती पिंकी देवी ,श्री मती नीलम देवी,रमेश चन्द्र,हरिओम,हरीराम ,उमाशकर,रमेशचन्द्र,अभिषेक ,अवनीश, गोलू,आकाश,का योगदान सराहनीय है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ