Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में धूमधाम से मनाया गया घनश्याम महाराज का 237 वां जन्मोत्सव


 गोंडा:-भगवान् घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामी नारायण मंदिर में बाल स्वरूप घनश्याम प्रभु का 237 वां जन्मोत्सव  धूमधाम से मनाया गया।जिसमें अनेक धार्मिक  अनुष्ठान व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घड़ी के 10 बज कर10 मिनट बजते ही नंद के आनंद भयो ''जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" के जमकारों और जोरदार आतिशबाजी के बीच हरिभक्त भक्ति रस में डूब गये। भव्य चांदी की पालकी में भगवान् घनश्याम प्रभु का स्वर्ण श्रृंगार किया गया।मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और कोठरी ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पूजन और जैसे ही महाआरती कराया। हजारों की संख्या में महिला व पुरुष हरिभक्तों ने हाथ में दीपक लेकर समूह आरती की प्रसाद का वितरित किया गया।

निज मंदिर और प्राकट्य भूमि स्मारक पर मंगला आरती की गयी। महा पूजा एंव विष्णु महा यज्ञ, वटुक यज्ञोपवीत संस्कार, पवित्र नारायण सरोवर की समूह आरती की गयी। अखंड हरि धुन और भजन कीर्तन हरि भक्तों द्वारा किया गया।हरि भक्तों ने सुन्दर झांकी सजायी। ब्रम्हचारी पी पी स्वामी, अम्बा लाल काका, लाला भाई, चिराग भाई, माधवराम तिवारी, पप्पू तिवारी, अशोक मोदी, अयोध्या भाई, राजा भगत, कल्पेश भगत, जयदीप, पंकज भाई, धर्मेश भाई, हितेन भुजानी, अशोक शाह, सुनील, प्रकाश ठक्कर, जीतू भाई, शशि भाई,देवानंद पाण्डेय, संगीता, विनीता, शोभा वेन सहित गुजरात के सूरत राजकोट, बढौदा, मुम्बई, कलकत्ता, मध्य प्रदेश, महिला मंडल, पूनम दर्शन मंडल और विदेश से आये हुये हरिभक्त महोत्सव में शामिल हुये।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे