Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दस मिनट में जुड़ेगी टूटी हुई रेल की पटरी


सुनील गिरी 
हापुड। रेलवे विभाग ने मुरादाबाद मंडल को दो आधुनिक वेलिं्डग मशीनें उपलब्ध कराईं हैं। अब महज दस मिनट में टूटी हुई रेल की पटरी को जोड़कर यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा। अब किसी भी स्थान पर टूटी हुई रेल की पटरी सूचना मिलते ही, तत्काल वहां इन वेलिं्डग मशीनों को ले जाकर टूटी हुई पटरी को जोड़ दिया जाएगा। रेलमार्ग पर पटरी टूटने के बाद अब रेलगाड़ियों का संचालन रोकने अथवा धीमी गति से निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह मशीन केवल दस मिनट में पटरियों को जोड़ देंगी। इसके बाद रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का संचालन सुचारू हो जाएगा। रेलवे प्रशासन को एक टूटी हुई रेललाइन को ठीक करने में कम से कम डेढ़ घंटे का समय लगता है। जिससे ट्रेनों के संचालन का समय बिगड़ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने आधुनिक वेलिं्डग मशीन उपलब्ध कराई हैं। इन मशीनों की खास बात यह है कि वह मात्र दस मिनट में लोहे का पिघलाकर दोनों रेल लाइन को जोड़ देगी। इसके लिए अलग से कोई पदार्थ लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वेलिं्डग हो जाने के बाद जोड़ को खोल पाना भी असंभव होगा। हो चुका है सफल प्रयोगरू रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड द्वारा मंडल को उपलब्ध कराई गई मशीनों का सफल प्रयोग किया जा चुका है। टूटी लाइन को जोड़ने के लिए रेलगाड़ियों का संचालन अधिक देर तक नहीं रोकना पड़ेगा। कैसे काम करेगी मशीनें रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे की आधुनिक वेलिं्डग मशीन रेलवे फैक्ट्री में लोहा पिघलाने की प्रक्रिया की तर्ज पर बनाई गई है। यह मशीन रेल इंजन की तरह है और रेल लाइन पर चलती है। इसमें उच्च क्षमता वाला विद्युत प्रवाह करने की शक्ति है। इससे रेल की पटरी कुछ ही मिनट में पिघलकर जुड़ जाती है। मंडल रेल प्रबंधक ए.के. सिंघल ने बताया की दोनों आधुनिक मशीनों से विभिन्न क्षेत्रों में टूटी पटरियों को दस मिनट में जोड़ दिया जाएगा, जिससे सुविधा होगी। पिघली हुई पटरी को सामान्य स्थिति में लाने के लिए भी इस मशीन में उपकरण लगे हुए हैं। वर्तमान में मंडल के विभिन्न स्थानों पर इस मशीनों से ही काम कराया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे