शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रतापगढ में हुई नृंशष हत्या के मृतक राबिया बेगम के पुत्र मोहम्मद अरमान व मृतक आशीष पाल की माता श्रीमती मीरा देवी को सोमवार को पार्टी कार्यालय लखनऊ में 5 - 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की । मृतकों के परिजनों को उक्त धनराशि का बैंक ड्राफ्ट नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन एवं एमएलसी यसआरयस यादव द्वारा दिया गया । इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अहमद हुसन ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिस पर रोक लगाने में वर्तमान सरकार फेल हो चुकी है और जनता के साथ किए गए वादे पर खरी नहीं उतर पा रही है ।उन्होंने पीड़ित परिवारों की सुरक्षा किए जाने की मॉग करते हुए कहा कि आशीष पाल के हत्या का शीघ्र खुलासा किया जाय । श्री हसन ने आरोपित किया कि सत्ता पक्ष के दबाव में आज तक आशीष पाल की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है, जो बहुत ही शर्मनाक है । इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव, सपा महासचिव इरशाद सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ