Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की माँ



अभिषेक गुप्ता

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. चार बच्चों की मां पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि प्रमी के साथ रातों-रात फरार हो गई। मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। इस मामलें में पति की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दिया है।

जयसिंहपुर कोतवाली के एक गांव का मामला

जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली के एक गांव निवासी ने अपनी पत्नी के फरार होने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। 
तहरीर में पति  ने आरोप लगाया है कि विरैता पल्हीपुर निवासी संदीप गुप्ता 26 पुत्र हरिचरन गुप्ता समेत दो लोगो ने पत्नी को बहला फुसलाया और रुपये का लालच दिया। 
जिसके बाद राधा चारो बच्चों को घर पर ही छोड़ 50 हजार नगद और स्वयं वो अपने खाते में जमा 80 हजार रुपये, जेवर आदि लेकर फरार हुई है। 
उधर पत्नी  के घर से लापता होने के बाद से लक्ष्मी 9 साल, लक्ष्मण 8 साल, बालवीर 5 साल और ढाई साल की अजनी का रो रो कर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार प्रेम प्रंसग का लगता है मामला

मामलें में कोतवाल राम बाबू पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है। उक्त प्रकरण की जांच चौकी इंचार्ज सेमरी बाज़ार दुर्गा प्रसाद शुक्ला कर रहे है। उन्होंने ने बताया कि अभी तक मामला प्रेम प्रंसग का लगता है, जाँच के बाद ही स्थित अस्पष्ट हो पायेगी। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे