गोंडा:-जनता कांवेंट पब्लिक स्कूल टेंगनहवा केशव नगर का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह और तेजभान सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत से सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया।लोक गायक गया लाल यादव ने अपने सुरों से शमां बांध दिया।
छात्र छात्राओं तराना खातून, प्रतिमा, आदित्या, इम्तियाज, प्रवेश गुप्ता, विक्रांत, सूरज कुमार, राजेन्द्र कुमार, अंशिका, लक्ष्मी, सुशांत, अकरम, रूचिता, अमन, दिनेश, हिमांशु, रितेश को प्रबंधक आशीष सिंह मिन्टू सिंह, संजीव सिंह और प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह ने सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं काजल, जुबेर, कात्यायिनी, अकरम, रूचिता, सृष्टि, बृजेश, रितेश, हिमांशु, सौरभ, अंशिका, अंजुम ने लोक गीत, लुंगी डांस, अनोखा डी जे, चक धूम, पिंगा पिंगा, रोबोट, नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया, छम छम, घूमर, नानी तेरी मोरनी, गणेश देवा, डांस बसंती, आल ईज वे, मेघा मेघा की प्रस्तुति अत्यन्त मनमोहक रही अभिभावकों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को जमकर सराहा। राजीव कुमार सिंह, मनीष सिंह, संचालक हनुमान कमलापुरी, विक्की मिश्र, कांशी राम जायसवाल,दिलीप पासवान, अरविंद सिंह, अशोक सिंह, अमित चौधरी शिवम पाण्डेय शेर बहादुर सिंह प्रियंका मनुसिंह सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ