Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईमानदारी को सलाम, SI ने नोटों से भरा पर्स महिला को लौटाया


हापुड़. पुलिस पर आए दिन तरह-तरह के आरोप लगते रहते हैं और पुलिस आये दिन बदनाम होती रहती है। लेकिन हापुड़ की महिला एसआई तरुण सिंह के एक क़दम से पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। दरअस्ल महिला एसआई तरुण सिंह को मंदिर के पास पड़ा हुआ एक पर्स मिला, पर्स में करीब 5 हजार रुपये थे। एसआई ने महिला को सूचना दी और उनका पर्स उन्हें लौटा दिया।

ये है मामला

हापुड़ में महिला एसआई तरुण सिहं की सिटी कोतवाली इलाके के चंडी मंदिर में डयूटी पर तैनात थी। बता दें कि मंदिर में पूजा करते हुए एक महिला नीलम का पर्स गिर गया। वहां ड्यूटी पर तैनात महिला दरोगा तरुणा सिंह को पर्स दिखाई दिया तो उन्होंने उस पर्स को उठा लिया। एसआई ने पर्स को खोलकर चैक किया तो उसमें करीब 5 हजार रुपये और कुछ कागजात रखे हुए थे। उन्होंने तुरंत थाने में सूचना दी और थाने जाकर पर्स में रखी एक पर्ची को खोल कर देखा तो उसमें एक नंबर लिखा हुआ था।
दरोगा तरुणा सिंह ने उस नंबर को मिलाया और उस नंबर पर नीलम नाम की महिला ने बात की। दरोगा ने जब पूरी बात बताई तो महिला को यकीन नहीं हुआ। क्योकि आज के जमाने में कोई भी खोई हुई चीज कभी नहीं मिलती और वो भी पैसे से भरा पर्स। महिला तुरंत थाने पहुंची और महिला दरोगा का धन्यवाद बोला और कहा कि पुलिस पर आए दिन तरह तरह के आरोप लगते रहते है लेकिन आपने एक मिसाल कायम कर दी है। वही दरोगा तरुणा सिंह के इस सराहनीय कार्ये से जनता का भरोसा और बढ़ गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे