Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बार काउंसिल के 25 सदस्यों का 27 व 28 को होगा चुनाव


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है ।स्वतन्त्र व निष्पक्ष मतदान के लिये पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की गई है ।चुनाव हेतु जनपद के जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनवारुल हसन खान को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया है ।पीठासीन अधिकारी अनवारूल ने बताया कि उक्त मतदान दिनांक 27 व 28 मार्च2018 को जिला मुख्यालय स्थित जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में दिन में 10 बजे से 5 बजे तक कराया जाएगा ।सभी ए डी जी सी को चुनाव में सहयोग हेतु लगाया गया है ।उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 2877 अधिवक्ता मतदाता ,बार काउंसिल द्वारा बनाए गए है ।मतदान स्थल पर कुल 24 बूथ बनाया गया है जिसमें 12 बूथ भूतल में तथा 12 बूथ जिला बार एसोसिएशन ऑफिस के दूसरे तल पर बनाया गया है । वर्ष 2001के पंजीयन संख्या 778 तक के मतदाता भूतल पर बने बूथ में तथा शेष मतदाता दूसरे तल पर बने बूथ पर मतदान कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि मतदान के लिये बार काउंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र मतदाताओं को अपने साथ लाना आवश्यक है । मतदान केंद्र के आस पास किसी प्रत्याशी को अपना टेन्ट या बस्ता लगाने की अनुमति नही दी जाएगी ।सिविल कोर्ट में वाहनों का प्रवेश चुनाव के       दिन प्रतिबंधित रहेगा ।पीठासीन अधिकारी ने सभी अधिवक्ताओं व अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों से स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान कराने में सहयोग की अपेक्षा किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे