Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नैनो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक घायल घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ फ़ैज़ाबाद पर रौजागांव ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार नैनो कार यूपी 32 डीसी 6015 ने बाइक सवार को जोर दार टक्कर मार दी जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहे यूपी 32वी 4405  बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें  पुलिस ने सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया इस सम्बंध उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि लगभग 5 बजे शाम को रौजागांव ओवर ब्रिज के चढ़ान के पहले ही एक नैनो कार जिसको एक  महिला शकुंतला पत्नी विजय बहादुर सिंह स्वंय चला रही थी जो रौजागांव चीनी मिल में ही निवास करती हैं 

रुदौली की तरफ से जैसे ही ओवर ब्रिज की ओर मोड़ा उसी मार्ग पर एक बाइक सवार को जोर दार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राजू पुत्र राज करन यादव व अमित कुमार पुत्र अजय कुमार गुप्ता ग्राम दफ़िया पुर थाना पटरंगा घायल हो गए जिन्हें पुलिस द्दारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया गया है वहीं गम्भीर रूप से घायल राजू को डाक्टरों ने जिला अस्पताल फ़ैज़ाबाद रिफर कर दिया लेकिन घायल के परिजनों ने अपनी मर्जी से घायल को बाराबंकी अस्पताल ले कर गए वहीं घटना की सूचना पर डायल 100 पीआरवी 923 के उपनिरीक्षक श्याम कृष्ण मिश्रा व एजाज अहमद ने पहुंचकर घायलों की मदद की
घायलों के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर काफी बवाल काटा मौके पर क्षेत्राधिकारी अरविन्द चौरसिया व् इंचार्ज कोतवाल आर सी यादव ने पहुँच कर मामले शांत कराया पुलिस ने नैनो कार को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे