अमरजीत सिंह
फैजाबाद: मवई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पासिन पुरवा मजरे तालगांव में सोमवार को हुये अग्निकाण्ड में 11 दलितों के मकान में रखी लाखों की ग्रहस्थियाँ जलकर राख हो गयी थी इस अग्निकाण्ड में दो गाय झुलस गयी थी तथा चार सूअर और 25 सूअर के बच्चे भी झुलस कर मर गये थे।आज स्थानीय विधायक राम चन्द्र यादव तथा तहसीलदार रुदौली राम जन्म यादव ग्राम पासिन पुरवा पहुँच कर 11 अग्नि पीड़ितों को कपडा ,बर्तन ,तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई ।विधायक ने सभी अग्नि पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का आश्वासन दिया।लेखपाल बृजनाथ द्विवेदी ने बताया कि जिन लोगों को शासन की ओर से विधायक राम चंद्र यादव तथा तहसीलदार राम जन्म यादव ने चेक दिये उनमे राम बरन को 7900,ननकू को 7000,राम सतन को 5000,राम जस को 5000, अमर बहादुर को 7900,संजीत कुमार को 7900,जगराम को 7900,त्रिलोकी के 5000,परशुराम को 5000,शिव प्रसाद को 7000,धर्मराज को 7900 रुपये का चेक दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ