सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । जिले में धूमधाम से गुह्यराज निषाद की जयंती राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद द्वारा जिलाधिकारी के कार्यलय के सामने मनाई गयी । इस अवसर पर मुख्य अथिति हरिनारायण निषाद ने कहा कि किसी भी समाज का उत्थान तभी हो सकता है जब वह अपने पूर्वजो के अतीत को जाने । निषाद राज भगवान राम के अनन्य मित्र थे । रामजी के विषम परिस्थितियों में सबसे पहले मदद की थी । एवम भगवान का दर्जा दिया था । ऐसे महान व्यक्तिव से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजय कुमार निशाद ने कहा कि प्रकार भगवान रामचन्द्र जी नवमी को पूरे देश मे अवकाश रहता है उसी प्रकार निषादराज के जन्मदिन चैत पंचमी को भी अवकाश होना चाहिए । इस अवसर पर इंद्रदेव निषाद सन्तोष प्रजापति छट्टी लाल , रमेश चन्द्र निषाद , अशोक कुमार सुनील कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ