Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज सेवी रोशन लाल को विशिष्टि उपलब्धि सम्मान से नवाजा


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । एलायंस क्लब इण्टरनेशनल के आगरा में आयोजित अन्तर्राष्टीय सम्मेलन में अन्तर्राष्टीय चेयरमैन सतीश लाखोटिया, फाउण्टर प्रेसीडेंट कमल लाखोरिया तथा मल्टिपिल कौंसिल प्रेसीडेंट पुनीत मिश्र द्बारा मूल्यॉकन के आधार पर अभूतपूर्व सेवाओं के लिए क्लब के डिस्टिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमर बैश्य को पॉच हजार एक सौ रूपये व प्रशस्तिपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।उक्त सम्मान फाउन्डर डिस्टिक्ट गवर्नर डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से रोशन लाल को भेजा गया ।उक्त विशिष्ट उपलव्धि के लिए सृजना साहित्यिक संस्था द्बारा आयोजित कार्यक्रम में रोशन लाल को संस्था की ओर से अंगवस्त्र एंव स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि रोशन लाल ने सेवा, त्याग तथा समर्पण से वैश्यिक ख्याति प्राप्त की है ।इस मौके पर डॉ संगम लाल भवर ने कहा कि सेवा कार्य से ही संतुष्टि और सम्मान दोनो प्राप्त होता है ।इस मौके पर सम्मान से गदगद समाज सेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि मानवता और प्राणिमात्र की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है ।उन्होने कहा यह सम्मान की धनराशि " बेटी पढाओ बेटी बचाओ" अभियान मे खचॅ की जायेगी।कार्यक्रम में प्रमुखरूप से शेष नारायण दूबे राही, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, आनन्द मोहन ओझा, राजीव श्रीवास्तव, राधेश्याम दीवाना,देवेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, नरसिंह बहादुर, चन्द्रेश बहादुर सिह आदि रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे