Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शहीदी दिवस के रूप में मनाई लोहिया की जयंती


सुनील गिरी 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह, सुख देव व राजगुरु को 23 मार्च को फांसी दी गई जिसके लिये पार्टी कार्यकताओ ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मोनधारण किया। जिसके बाद समाजवादी चिंतक व प्रवर नेता डॉ0राम मनोहर लोहिया जी 108 वी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्या अर्पण किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि समाजवादी चिंतक डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी समता समानता संपन्नता के धुर समर्थक थे मैं हमेशा पूंजीवादी का विरोध करते थे। क्योंकि पूजीवादी लोग हमेशा गरीब पिछड़ों का शोषण करते थे। रोटी कपड़ा सस्ता हो दवाई पढ़ाई मुफ्त हो के नारे को बुलंद करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। बैठक में बोलते हुए एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा ने कहा की डॉक्टर लोहिया जी ने कहा था कि धर्म दीर्घकालीन राजनीति है और राजनीति अल्पकालीन धर्म है अच्छाई का साथ देना तथा राजनीतिक बुराई से लड़े। उन्होंने राजनीति  महत्वाकांक्षाओं  का विरोध किया उन्होंने कभी किसी पद की  लालसा नहीं की आज के दिन शहीदों को फांसी दी गई थी इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिन शहीदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया इसलिए उनकी जयंती शहीदी दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, अजय त्यागी, अनुज यादव, बबलू यादव, हसीन चौधरी, आसिफ सिद्दीकी, सोहेल यूनुस, आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे