सुनील गिरी
हापुड़। बृहस्पतिवार को हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास गेट नंबर 73 के पास अवैध रूप से कराया जा रहा था। निर्माण कार्य की शिकायत के बाद हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने निर्माण कार्य को बंद करा दिया था लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ प्राधिकरण द्वारा कॉलोनी के निर्माण कार्य को सिम लगा देने के बाद भी मजदूर काम करते दिखे जिसके बाद आयुक्त से शिकायत हुई और गुरुवार को एचपीडीए के अधिकारियों द्वारा जिसमें सक्षम अधिकारी पी के शर्मा, जेई नरेश सिसोदिया, जेई ब्रजेश राणा, जेई आरसी वर्मा, व थाना हापुड़ सिटी कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया थाना देहात प्रभारी दीक्षित राणा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराया अधिकारियों ने बताया कि मेरठ रोड स्थित गांव सोडा के पीछे भी अवैध कॉलोनी काटी जा रही ती जिसको भी दोस्त किया गया है हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों पर की गई कार्यवाही से बाकी बिल्डरों में भी हड़कंप मचा हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ