Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को किया नमन




सुनील उपाध्याय 
बस्ती। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहीदी दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ‘राजन’ के नेतृत्व में शुक्रवार को रोडवेज तिराहा स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया गया। 
राजेन्द्र मिश्र ‘राजन’ ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान का ही परिणाम है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम सबका दायित्व है कि शहीदों के संकल्पों के अनुरूप राष्ट्र गतिमान हो। भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अमर शहीद हमें सदैव रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। 
शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को नमन् करने वालों में रामानन्द ‘नन्हें’ ओम प्रकाश ठाकुर, जीवन चौधरी ‘लारा’ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार पाण्डेय, राकी सोनी, पंकज चौधरी, रवि पासवान, विकास बरनवाल, प्रशान्त सोनकर, सुधीर शुक्ल, अमर सोनी, जितेन्द्र यादव, रमेश गुप्ता, प्रिन्स शुक्ल के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे। 



शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता पुष्कर मिश्र के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहे पर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। 
पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह पार्क का जीर्णाेद्धार कर उन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया जायेगा। 
पुष्कर मिश्र ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे अमर बलिदान से देश को आजादी मिली। शहीदों की चिताओं पर हर बरस मेले लगे, उनके संकल्प साकार हो इस दिशा में सबको मिलकर पहल करना होगा। 
अमर शहीदों को नमन् करने वालों में सभासद परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’ जगदीप श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, ओम प्रकाश मिश्र ‘पप्पू’ नवीन श्रीवास्तव, मो0 इद्रीस, सचिन शुक्ल, सोनू पाण्डेय, कमरूल हुदा, मो. सिद्दीक, संजय चौरसिया, सुभाष श्रीवास्तव, अजय चौधरी, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, अनवर जमाल, नान्हू आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे