Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक मंगलवार को मालवीय रोड स्थित बस्ती हाल पर सम्पन्न हुई जिसमें जी.एस.टी. के प्राविधानों, उत्पीड़न आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल ने कहा कि व्यापारी हर कदम पर प्रताड़ित है। उसके शरीर के सारे अंगों से सरकार रूपी जिन्न उसके परिश्रम का सारा प्रतिफल खुद ले लेना चाहता है जिसे बड़े उद्योगपतियों का व्यापार पर वर्चस्व हो जाय । 
महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा कि व्यापारियों के लिये यह कठिन समय है और एकजुटता, निर्णायक आन्दोलन से ही व्यापारियों का अस्तित्व सुरक्षित रह सकेगा।
नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने एकजुटता पर जोर देते हुये कहा कि यदि व्यापारी विरोधी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष की धार को तेज न किया गया तो आने वाले दिन और अधिक चुनौतीपूर्ण हांेंगे। 
बैठक को नगर महामंत्री अदालत प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष गोपाल जी सोनी, अवधेश गुप्ता, लालजी सिंह, सरदार रविन्द्रपाल सिंह, सरदार प्रभुप्रीत सिंह, वैजनाथ, परशुराम   चौधरी, आर.पी. सिंह, प्रमन श्रीवास्तव, मो0 आलम, सुशील श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, राजेश तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, विष्णु गुप्ता, हिमांशु गुप्ता के साथ ही बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे