खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।सरकार द्वारा बताये गये सड़क सुरक्षा नियमों का उलंघन होने से आये दिन लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे है।ताज़ा मामला बलिया नेशनल हाइवे के पास आयुबपुर गांव का है जंहा एक तेज रफ़्तार ट्रक के कहर से जंहा एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई तो वंही ट्रक बच्ची को रौंदने के बाद एक मकान में जा घुसा जिसमे लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे
आगे पढ़ें पूरा मामला
जयसिंगपुर कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी सन्तलाल गुप्ता आयुबपुर गांव में रहते है।आज सुबह लगभग 7 बजे सन्तलाल की पुत्री अंजलि उम्र 6 वर्ष सड़क किनारे से जा रही थी तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया जिससे मौके पर ही अंजलि की मौत हो गयी।बच्ची को रौंदने के बाद ट्रक पास के एक मकान में जा घुसा गनीमत ये रही मौके पर वँहा कोई मौजूद नही था जिसके कारण और भी लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।गांव के लोगो ने घटना की सूचना डायल 100 को दिया मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौके से चालक भागने में कामयाब रहा मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ