Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार साल के कार्यकाल में भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर :डा. अमीता सिंह


सुनील उपाध्याय 
बस्ती,  कांग्रेस पार्टी के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी डा. अमीता सिंह का सिद्धार्थनगर जाते समय हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के निकट कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। आरटीआई चेयरमैन शिवविभूति उर्फ पिण्टू मिश्र के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 

संक्षिप्त मुलाकात में कांग्रेस नेत्री ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है, मतदाता अपने तरीकों से जवाब देने लगे हैं। आगामी चुनाव में देश की जनता के साथ हुये छल का परिणाम भुगतने के लिये भाजपा को तैयार रहना होगा। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जगनरायन आर्य, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, रामधीरज चौधरी, विश्वनाथ पांडे, उमेश तिवारी, सहजाद खां, अतीउल्लाह खां आदि मौजूद रहे।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे