सुनील उपाध्याय
बस्ती :कांग्रेस दफ्तर पर शहीदे आ़ज़म भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को याद किया गया। अमर बलिदानियों के चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित किया और देश को आजाद कराने में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि देश को आजादी बड़ी मुश्किलों से मिली है, हमारे पूर्वजों ने इसके लिये बहुत यातनायें सही हैं। हमारा दायित्व है कि एक अच्छा और सुयोग्य नागरिक बनकर हम इस आजादी को अक्षुण्य बनाये रखें। कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि आजादी के बाद देश निरन्तर प्रगति के पथ पर चला है। वैश्विक स्तर पर भारत की पकड़ मजबूत हुई है।
सूचना क्रांति से लेकर तकनीकी क्षेत्र तक देश में अनेक बदलाव हुये हैं। यह सब उन देशभक्तों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है जिन्होने क्रूर अग्रेंजी शासन से लोहा लिया और देश को आजाद कराने के लिये अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। ऐसे देशभक्त हमेशा याद किये जायेंगे। नर्वदेश्वर शुक्ल ने भी शहीदे आजम को नमन करते हुये बलिदानियों के यागदान को याद किया।
इस अवसर पर रामगोपाल सिंह, स्नेहलता, दयानंद सिंह दुसाद, अतीउल्लाह सिद्धीकी, लालजीत पहलवान, प्ररवेज अहमद, डा. शीला शर्मा, डा. वीएच रिज़वी, रामधीरज चौधरी, जयप्रकाश अग्रहरि, ज्ञानेन्द्र पांडे, नफीस अहमद, इन्द्रजीत, ननकू सोनकर, सुरेन्द्र मिश्रा, डा. वाहिद सिद्धीकी, छम्मनदास लखमानी, देवानंद पांडे, विश्वनाथ चौधरी, राजेश मिश्रा, रामसजीवन चौधरी, घनश्याम शुक्ला, अलीम अख्तर आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ