Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम योगी करेंगे अटल भवन का उद्घाटन......जानिये कब ?


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर ।। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद बलरामपुर मुख्यालय पर बनाए गए भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे । जिला प्रशासन द्वारा वीआईपी मूवमेंट के लिए जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जिला मुख्यालय के तुलसी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर भाजपा द्वारा बनवाए गए अटल भवन का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल भवन के सामने तुलसी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । सीएम योगी राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1:10 पर छोटा परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे । वहां से कार द्वारा तुलसी पार्क स्थित अटल भवन पहुंचकर लोकार्पण करेंगे । 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री अटल भवन व सभास्थल पर मौजूद रहेंगे और उसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा तुलसीपुर देवीपाटन दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे । तुलसीपुर में भवानीपुर स्थित देवीपाटन के विद्यालय में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा देवीपाटन मंदिर जाकर दर्शन के उपरांत मंदिर प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श करेंगे । अपराह्न 3:00 बजे तुलसीपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं । मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे विशेष कमांडो तथा सुरक्षाकर्मी बलरामपुर तथा तुलसीपुर पहुंच चुके हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे