Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साहित्य कलश पटियाला में सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार




सुनील उपाध्याय 
बस्ती :वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि पंकज सोनी को साहित्य कलश पटियाला पंजाब द्वारा सम्मानित किये जाने पर बस्ती वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट श्याम प्रकाश शर्मा ने अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर उनका मान बढ़ाया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्ती की विभित को पटियाला में सम्मानित किया जाना जनपद के साहित्यकारों के लिये गौरव की बात है। मो. वसीम अंसारी ने कहा कि पंकज सोनी ने बस्ती जनपद को राष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचाने का काम किया। अध्यक्षता कर रहे श्री मतवाला ने कहा कि पंकज ने अपनी कर्मठता व प्रतिभा से पंजाब में सम्मान प्राप्त कर पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है। 

इस अवसर पर पण्डित चन्द्रबली मिश्र, त्रिभुवन प्रसाद मिश्रा, आतिश सुल्तानपुरी, हरीश दरवेश, लालमणि प्रसाद, दीपक प्रसाद, रामचन्द्र राजा, जयप्रकाश गोस्वामी, सागर गोरखपुरी, जगदम्बा प्रसाद भावुक, भद्रसेन सिंह बन्धु, जगदीश प्रसाद, दीनाननाथ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये पंकज सोनी को बधाई दिया है। अंत में पंकज सोनी ने अपनी काव्य रचनायें सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे