Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौचालय बनवाने में सहयोग न करने वाली कार्यकत्री की होगी सेवा समाप्त :CDPO मनकापुर


गोण्डा।ब्लाक मनकापुर की सभी आंगनवाडी कार्यकत्री 31मार्च तक अनिवार्य रुप से सहयोग कर शौचालय बनवाने में सहयोग करे नही तो उनकी सेवा समाप्त की जायेगी।
    उक्त विचार शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आयोजित आंगनवाडी कार्यकत्री व मुख्य सेवाविकाओ के बैठक को सम्बोधित करते हुए सीडीपीओ धमेन्द्र कुमार गौतम ने कही।उन्होने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सभी ग्राम वासियो देने की मंशा है।श्री गौतम ने मौजूद कार्यकत्रीयो से कहा कि ग्राम के लोगो को शौचालय के महत्व को पूर्ण रुप से बताकर शौचालय बनवाने के लिये प्रेरित कर  साथ-साथ आधार कार्ड भी बनवाये जाये औंर केन्द्रो का सुचारु  रुप से संचालन किया जाये।
   बैठक के उपरांत जिला पोषण विशेषज्ञ डाक्टर अजय सदाशिव व ब्लाक पोषण सखी अनामिका सिंह के संयुक्त निर्देशन में मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक एक रैली निकाल कर छःमाह तक के बच्चो को स्तनपान कराने और इस बीच एक बूद पानी न पिलाने के लिये रैली के माघ्यम से प्रेरित किया गया।
   
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे