Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसानों की समृद्धि से ही देश खुशहाल होगा:चौधरी




सुनील उपाध्याय 
बस्ती  । किसानों की खुशहाली के लिये कृषि यंत्र, टैªक्टर का निर्माण करने वाली कम्पनियों को भी अपनी रचनात्मक जिम्मेदारी निभानी होगी। किसानों की समृद्धि से ही देश खुशहाल होगा। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने व्यक्त किया। वे शनिवार को  ट्रैक्टर कम्पनी जॉनडियर के विक्रेता एस पी आटोमोबाइल्स सिद्धार्थनगर, बस्ती ब्रान्च के बायपास स्थित नये शो रूम का भव्य उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया। 
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसानों की आय दो गुनी करने की दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील है और यह लक्ष्य वैज्ञानिक खेती और बेहतर कृषि यंत्रोें से ही संभव है। किसानों के लिये टैªक्टर समेत ऐसे संयत्र बनाये जाय जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढे। भाजपा नेता अजय सिंह गौतम, सपा नेता कृष्ण चन्द्र सिंह ने कहा कि खेत खलिहान के विकास में टैªक्टर का विशेष महत्व है। 
एस पी आटोमोबाइल्स, बस्ती ब्रान्च के शुभारम्भ से पूर्व राजेश दूबे, अर्चना दूबे ने विधि विधान से पूजा पाठ वैदिक यज्ञ किया,। जॉनडियर के  आल इंडिया हेड प्रभात सक्सेना ने टैªक्टर की खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एस पी आटोमोबाइल्स के संस्थापक एस पी दूबे ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया 
शुभारम्भ  अवसर पर 31 नये ग्राहकों को प्रभात सक्सेना व अखिलेश दूबे ने चाभी सौपी, इस अवसर पर एक ग्राहक ने कम्बाइन हार्वेस्टर भी खरीददारी की।
जॉनडियर ट्रैक्टर कम्पनी के भारत वर्ष के 20 वर्ष पूरा होने पर केक काटकर खुशियाँ मनाई गईं और कम तेल में ज्यादा काम करने वाले एक नये ट्रैक्टर 5305 का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप दूबे, मनोज नेगी, इमाम काशिफ, आशीष दूबे, संजय जायसवाल, सुनील मिश्र, पंकज त्रिपाठी, सत्येन्द्र शुक्ल -जिप्पी’ प्रीतपाल सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह, राजेन्द्र नाथ तिवारी, राम नरेश सिंह मंजुल, डा. अश्विनी सिंह, सतीश सिंघल, प्रमोद गाडिया, अवधेश त्रिपाठी सहित सिद्धार्थनगर व बस्ती अनेक लोग, किसान मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे