Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने  शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन देकर तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के पदोन्नति कराये जाने की मांग किया। इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों के वेतन भुगतान कराये जाने का आग्रह बीएसए एवं वित्त एवं लेखाधिकारी से किया गया। बीएसए ने दोनों विन्दुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन प्रतिनिधिमण्डल को दिया है। 
संघ मंत्री शांति भूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से आग्रह किया है पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु वेतन निर्धारण कराते हुये सर्विस बुक कार्यालय में प्रस्तुत करा दें जिससे माह मार्च 2018 का वेतन समय से निर्गत किया जा सके। इसी क्रम में संघ पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि 2 अप्रैल तक अनन्नितम वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण न की गई तो 3 अप्रैल से संघ शिक्षक हितों के लिये आन्दोलन को बाध्य होगा। 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के साथ संघ मंत्री शांति भूषण नाथ त्रिपाठी, बालकृष्ण ओझा, दुर्गेश यादव, आशीष दूबे, प्रमोद सिंह, अशोक यादव, रंजन सिंह, सुरेश गौड़, सनद पटेल, शिवरतन, सन्तोष पाण्डेय, हरिओम यादव, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार तिवारी, समीउल्लाह अंसारी, सुधीर तिवारी आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे