गोण्डा।अगामी15अप्रैल तक वर्ष 2017के लम्बित विवेचानाओ को सर्किल के सभी आईओ शत-प्रतिशत निस्तारण के लिये बैठक कर निस्तारण कर दे।
उक्त निर्देश शनिवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा लल्लन सिंह ने पांच थानो के अर्दली रुम के दौरान कही।उन्होने कहा कि वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी के लिये हर थाने में टीम बना कर गिरफ्तारी की जाये और अपराधी प्रवृत्ति के वाहन चोर,डकैती-लूट आदि के मामले में सप्ताह में दो बार भौतिक सत्यापन सभी यसयचओ व यसओ द्वारा किया जायेगा।श्री सिंह ने यनवीडब्लू व वांरट थानों में पडे रहते है उसे 15 दिवस में अभियान चलाकर तमीला किया जाये।क्षेत्र के अपराधी प्रवृत्ती के लोगो की हिस्टीशीट खोला जाये और भू-विवाद 15दिवस के अंदर वीट,चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी समाधान दिवस पर राजस्व टीम के साथ जा कर निस्तारण करे।मुख्यद्वार पर दो पहिया-चार पहिया वाहन मुकादमे सम्बघित व वैस लावरिश गाडियो को थाने के पीछे रखने के निर्देश दिये।
यसपी लल्लन सिंह ने थाने के पीछे चारदीवारी बनाने के लिये यसयचओ से लिखा-पढी करने का निर्देश देते हुए आरक्षी आवासो को देखा और साफ-सफाई करने के निर्देश दिये।
इसके पूर्व यसपी 11बजे कोतवाली पहुंच कर सलामी लिया और थाना खोडारे,छपिया,धानेपुर,मोतीगंज व आखिरी में कोतवाली मनकापुर की अर्दली रुम किया।साढे तीन घंटे एक-एक यसओ व यसयचओ के पत्रावली की गहन पूर्वक देख कर स्टेनो को आवस्पक निर्देश दिये।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राघिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद, कोतवाल अशोक कुमार सिंह,यसयसआई आनंद सिंह,चौकी प्रभारी केके सिंह,यसआई वसी अहमद,यसओ छपिया शैलेश सिंह,यसयचओ खोडारे विजेन्द्र पटेल,यसओ मोतीगंज प्रियनंद मिश्रा व धानेपुर प्रभारी यसओ मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ