Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवक की जलाकर हत्या तीन लोग नामजद


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास एक युवक की जलाकर हत्या किए जाने की घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । पुलिस ने मृतक के पिता रामदेव सिंह की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया के लड़कों के आपसी विवाद व वर्चस्व की लड़ाई के चलते हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है । शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी तथा घटना का खुलासा भी कर दिया जाएगा ।
फ़ाइल फोटो मृतक 


            मिली जानकारी के अनुसार मृतक स्वराज सिंह (16) पुत्र रामदेव सिंह शुक्रवार की रात 10 बजे अपनी मां का संजीवनी अस्पताल से दवा करा कर अपने नई बस्ती स्थित घर पर छोड़ा तथा घर पर यह बता कर निकला कि बाहर विशाल गुप्ता, आशीष तिवारी उर्फ शेरा तथा चंदू श्रीवास्तव इंतजार कर रहे हैं अभी उनसे मिलकर आ रहा हूं । घर से जाने के बाद स्वराज वापस नहीं लौटा और शनिवार की सुबह उस की अधजली लाश बेलवा सुल्तान जोत गांव के पास पाई गई । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात संजय कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है की पहले स्वराज की हत्या की गई है और उसके बाद उसी की मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है । शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का भी पता चल सकेगा । एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक स्वराज के पिता रामदेव सिंह की तहरीर पर तीन आरोपियों विशाल गुप्ता पुत्र कमल प्रसाद निवासी पीपल तिराहा कोतवाली नगर आशीष तिवारी उर्फ शेरा व चंदू श्रीवास्तव निवासी नई बस्ती कोतवाली नगर को नामजद किया गया है । मुकदमा दर्ज करा दिया गया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है । शीघ्र ही हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी । कुछ दिनों पूर्व मेजर चौराहे के पास कुछ लड़कों के बीच गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें आशीष तिवारी उर्फ शेरा की तरफ से नामजद तहरीर दी गई थी । उस घटना में नामजद युवकों में मृतक स्वराज सिंह के कुछ मित्र भी शामिल थे । पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है यह घटना वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम भी हो सकता है जो भी हो पूरे घटना का औंरखुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और शीघ्र ही गिरफ्तारी भी हो जाएगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे