Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यकारिणी की बैठक राजभवन में मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन को ब्लाक से लेकर बूथ तक मजबूत करने में पूरे मनोयोग से लगें। 

जनपद के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव रजनीकान्त मिश्रा ने पार्टी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि सांगठनिक ताकत से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होने बूथ कमेटियां गठित कर उन्हे सक्रिय करने का निर्देश दिया। आईटी सेल के प्रदेश संयोजक तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि संचार क्रांति के युग में सोशल मीडिया का महत्व काफी बढ़ा है, ऐसे में पार्टी को जन जन तक पहुंचाना सहज हो गया है, कारगर योजना बनाकर जमीनी स्तर पर प्रयास किये जाने की जरूरत है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने कहा कि भाजपा सांसदों ने जिन गावों को गोद लिया है वे अभी विकास की मुख्य धारा में नही आ पाये है जो भाजपा नेताओं की कथनी करनी में फर्क उजागर करते हैं। हमें उन गावों तक पहुंचकर वहां की बुनियादी जरूरतें मुहैया कराने के लिये स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना होगा। जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने जनपद में दो टोल टैक्स पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुये इसके विरोध में आन्दोलन की बात कही। बैठक में डा. फारूक अब्दुल्लाह, शिवकुमार गौतम, मोहम्मद तैयब, शेरबहादुर सिंह, वीरेन्द्र, सुजीत कुमार, उदयभान यादव, राजेश सिंह, अजय सिंह, मजीद, शिवेन्द्र सिंह, डब्लू सोनकर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सामइन फारूकी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे