Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BJP के खिलाफ़ एकजुट हो विपक्षी पार्टियां: संजय सिंह


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर (यूपी). 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश में महागठबंधन तैयार कर बीजेपी को घेरने की चल रही क़वायद पर आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बड़ा 
बयान आया है। यहां मीडिया से रूबरू होते हुए संजय सिंह ने कहा है कि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर इस सरकार का मुकाबला करें। उन्होंने कहा की चुनाव में एकजुट होने से ही सकारात्मक परिणाम मिलेगा। 
वीडियो 



दरअसल संजय सिंह सुल्तानपुर की एक अदालत द्वारा जारी एनबीडब्लू में जमानत लेने के लिये दीवानी न्यायलय पहुंचे थे।
सुल्तानपुर पहुंचे आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि  पूरे देश में नफरत की राजनीति का विस्तार हो रहा है, और वर्ग विशेष के खिलाफ नफरत फैलाकर जनता का वोट हासिल किया जा रहा है। 
जनता के बुनियादी मुद्दों पर बातचीत नहीं ही रही है। 
विजय माल्या, नीरव मोदी, मंहगाई, रोजगार देने जैसे तमाम मुद्दों को उठाते हुये संजय सिंह ने कहा कि इन मुद्दों पर संसद में बहस नहीं होती और न ही सरकार को इसकी कोई चिंता है। 
उन्होंने साफ़ कहा की इस राजनीति से छुटकारा पाने के सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा जिसका लाभ उन्हें आगामी चुनाव में जरूर मिलेगा। फिलहाल इस गठबंधन का अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व  करेगा।
वीडियो 



आपको बता दें कि आप प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह ने दस साल पहले 2008 में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर अपने साथियों के साथ प्रदर्शन किया था। 
तीन दिनों तक दिन रात चले इस प्रदर्शन में संजय सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल हुये थे। 
पुलिस प्रशासन ने इसे कानून व्यवस्था का उल्लंघन मानते हुये उन पर सड़क जाम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में काफी अर्से से संजय सिंह पर एनबीडब्ल्यू जारी था, इसी मामले में आज संजय सिंह ने सीजेएम की कोर्ट में पहुंच कर जमानत अर्जी दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुये प्रभारी मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत खारिज कर न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दे दिया था। 
बाद में उनके अधिवक्ता ने सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत का प्रार्थना पत्र दिया, जहां पर सुनवाई करते हुये अपर सत्र न्यायधीश जमाल मसूद अब्बासी ने उन्हें 11 अप्रैल तक अंतरिम जमानत दे दी। 11 अप्रैल को जमानत पर नियमित सुनवाई होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे