गोंडा:-मसकनवा-लखपतनगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित खपरीपारा गाव के निकट एक युवक की सर कटी लाश दिखाई पड़ी।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मसकनवा पुलिस पहुंची।चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि आप ट्रैक पर पेट के बल रेलवे लाइन पर लेटा हुआ मिला।जिसका सर धड से अलग था।उन्होंने बताया कि युवक की उम्र करीब बीस से पच्चीस वर्ष की होगी।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।युवक की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ