Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकारिता तथा साहित्य के क्षेत्रों में सत्य नारायण ने स्थापित किए थे उच्च मापदंड : जे•एन• यादव




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ।  पत्रकार साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ • सत्यनारायण सिंह "सत्य"की 15वी पुण्यतिथि सत्य भवन अचलपुर में "अहिंसा दिवस"के रूप में मनाई गई । उक्त अवसर पर अहिंसा एवं सामाजिक विकास विषय पर परिचर्चा भी हुई । जिसमें प्रबुद्ध लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई । सर्वप्रथम स्मृतिशेष डॉक्टर सत्यनारायण सिंह "सत्य" कथा सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण हुआ सरस्वती वंदना कवि आलोक बैरागी ने प्रस्तुत की । अहिंसा दिवस के आयोजक डॉक्टर सत्य के सुपुत्र पत्रकार अखिल नारायण सिंह "अकेला" ने आए हुए अतिथियों का वाणी तथा माला से स्वागत किया । डॉक्टर सत्य की स्मृति में कवि साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ रणजीत सिंह तथा अनूप तिवारी को सम्मान पत्र अंगवस्त्रम एवं पुष्पाहार से सम्मान किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न  ने विषय परिवर्तन करते हुए कहा कि हिंसा से समाज का विकास अवरुद्ध होता है । डॉक्टर सत्यनारायण सिंह तथा उनके चार परिजनों की हत्या से पत्रकारिता,  साहित्य तथा समाज के क्षेत्रों की अपूर्णीनीय क्षति हुई है । उन्होने कहा कि अहिंसा सामाजिक विकास को गति प्रदान करती है ।  इस मौके पर  मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सूचना अधिकारी जेएन  यादव ने कहा कि डॉक्टर सत्य नारायण सिंह सत्य ने अनेक ज्ञानवर्धक पत्रिकाओं तथा अखबारों का प्रकाशन किया । उन्होंने पत्रकारिता तथा साहित्य के क्षेत्रों  में उच्च मापदंड स्थापित किए । उनकी तथा उनके परिजनों की हत्या समाज के माथे पर कलंक है। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार भानु प्रताप त्रिपाठी ‘मराल’ तथा संचालन साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी ‘प्रेम’ ने किया। वरिष्ठ, कवि, साहित्यकार पं0 श्याम नारायण मिश्र ‘श्याम’, डाॅ0 संगम लाल त्रिपाठी ‘भंवर’, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार रखें।जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों का उल्लेखनीय जमावड़ा रहा। विषय पर गर्मागरम बहस हुयी। शिवेश शुक्ल, संतोष भगवन, डाॅ0 बी0के0 सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी, राजमणि पाण्डेय, अनूप कुमार उपाध्याय, रणजीत सिंह, एम0के0 श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अनूप कुमार पाण्डेय, आशुतोष खरे, राम केवल पुष्पाकर, धर्मेन्द्र सिंह, शील गहलौत, ललित मिश्र " सरस", बंकेटेश सिंह ने विषय पर विचार रखें। काव्य पाठ करके डा0 सत्य नारायण सिंह ‘सत्य’ को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में अरुण कुमार रत्नाकर, आलोक वैरागी, शेष नारायण दूबे ‘राही’, सुरेश नारायण ‘व्योम’, रणजीत सिंह ‘सरस’, ऋषिकेश शुक्ल, हरिवंश शुक्ल ‘शौर्य’, मिठाईलाल गौतम, ललित मिश्र ‘सरस’, यज्ञ कुमार पाण्डेय ‘यज्ञ’, उदय राज मिश्र ‘उजड्ड’, अजय सोनी, अनूप अनुपम, अमरनाथ गुप्ता, शीवेश शुक्ल, रामानुज पाल भ्रमर प्रमुख रहे। समारोह में प्रमुख प्रबुद्धजन राजेश कुमार मिश्र, निर्भय प्रताप सिंह, राजमणि पाण्डेय, विनोद मिश्र, राम प्रताप सिंह, राम निहोर सिंह एवं अचलपुर वार्ड के सभासद आशुतोष सिंह, गुप्तार सिंह, उत्कर्ष सोमवंशी, आयुष सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, आनन्द मोहन ओझा, रूद्र नारायण मिश्र उपस्थित थे। अंत में आयोजक अखिल नारायण सिंह ‘अकेला’ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे