Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस ने गांजा व तमंचा के साथ एक को भेजा जेल


गोण्डा:- जनपद के वजीरगंज पुलिस ने कटरा बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को अवैध गांजा व तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज किया है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि शुक्रवार शाम को उप निरीक्षक मनोज कुमार व राम दरश यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र के खीरीडीह के चिल्हिया पोखरा के समीप मौजूद थे।तभी करदा से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई पड़ा,जो पुलिस को देखकर वापस भागने के प्रयास में बाइक से गिर पड़ा।उसे पकड़ कर जब उसके पीठ पर बंधे बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 800 ग्राम गांजा तथा उसकी पैंट में खुँसा .315 बोर का एक तमंचा व जेब से 2 जिंदा कारतूस मिला।पूछताछ में उसने बताया कि वह अवैध रूप से गांजा बेंचने का कारोबार करता है।उप निरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर आरोपी नेत्र पाल गोस्वामी निवासी उमरिया थाना कटरा बाजार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया व बाइक सीज कर दी गयी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे