डॉ ओपी भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ):- सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं उन - उन तक पहुंचे और उनकी जिंदगी में परिवर्तन आए जो अभी तक दबे कुचले गरीबऔर शोषित है। यह भाजपा सरकार की वरीयता में है।इसी से विपक्षी परेशान हैं व भाजपा की सरकारों की आलोचना कर रहे हैं।केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बावजूद उस पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है जबकि पूर्व की सरकारों पर हजारों-लाखों करोड़ के दर्जनों आरोप हैं।यह बात सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह ने योगी सरकार के एक वर्ष व मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को चन्दन सिंह स्मारक विद्यालय चंदापुर के प्राँगण में दुर्जनपुर घाट मण्डल केबूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि गरीबों को अनुदान का लाभ दिलाने के लिए ही केंद्र सरकार ने लगभग 30 करोड़ खाते बैंकों में खुलवाए।देश मे गरीबों को 8 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये।छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को हो रही क्षति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केवल बछिया पैदा करने वाला सीमेन तैयार हो गया है,जिसे सस्ती दर पर पशुपालकों को उपलब्ध कराया जाएगा।बताया कि 2022 तक हर नागरिक के पास अपना घर होगा।सरकार युद्ध स्तर पर प्रोत्साहन राशि देकर शौचालय बनवा रही है।अब लोग बिना शौचालय के रहने में शर्म महसूस कर रहे हैं।भाजपा अब देश के 21 राज्यों में शासन में है।
सरकार की इन्हीं उपलब्धियों के चलते जेल के मुहाने पर खड़े विपक्षी एक जुट हो रहे हैं लेकिन 2019 व 2024 में भी गरीब मोदी जी को ही पीएम बनाएंगे।सम्मेलन को विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय व भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर दुर्जनपुर मण्डल अध्यक्ष विजय पांडेय,सुभाष चन्द्र तिवारी,अंजनी दूबे, महेंद्र त्रिपाठी ,कमला सिंह,गुरसेन बहादुर सिंह,हुकुम दत्त सिंह,राम चन्दर, इंद्र जीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ