अमरजीत सिंह
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र के सरायं अहमद गॉव में सदिग्ध परिस्थित में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गयी है उधर पुलिस ने पति सुरेन्द्र को हिरासत में ले लिया है खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था
संदिग्ध हालातों में घर के अंदर रही एक विवाहिता आग का गोला बन गई चीख पुकार पर जब तक ग्रामीण आग को बुझा पाते महिला के शरीर का लगभग अस्सी प्रतिशत भाग बुरी तरह झुलस गई थी सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी0 डॉयल सौ की मौजूदगी में झुलसी महिला को सीएचसी रुदौली लाया गया।जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के चलते ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के सराय अहमद गांव में शुक्रवार की दोपहर घटित हुई सराय अहमद गांव के रहने वाले सुरेंद्र की पत्नी रीतू 30 वर्ष ने अपने घर मे मौजूद थी।कि अचानक उसके कमरे से चीख पुकार के साथ धुंआ उठने लगा।दरवाजे पहुंचे ग्रामीणों ने देखा आग का गोला बनी रीतू चीखती चिल्लाती घर से बाहर तालाब की तरफ जा रही थी।तालाब के किनारे बनी झोपड़ी में वह पहुंची।आग की लपटों ने झोपड़ी को भी पकड़ लिया और झोपड़ी राख हो गई।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति के साथ महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते चले कि बाराबंकी जिले के असंद्ररा थाना क्षेत्र के संडवा भेलू गांव निवासी राम तीरथ ने पांच वर्ष पहले अपनी पुत्री रीतू की शादी सुरेंद्र के साथ की थी।महिला के तीन मासूम बच्चे हैं। घटना के वक्त घर के बाहर मासूम खेल रहे थे।घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।ग्रामीणों की माने तो अभी दो माह पहले ही सुरेंद्र सऊदी अरब से कमा कर वापस आया था।घटना के पीछे पति के अवैध संबंधों की चर्चा भी आम रूप से चल रही थी।मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ अरविंद चौरसिया को महिला की मां ने बताया कि सुबह पति पत्नी में लडाई हुई थी थानाध्यक्ष बताया कि पति हिरासत में है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ