शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्नन पर सामान कार्य सामान वेतन नियमितीकरण एचआर समेत विभिन्न मांगों को लेकर लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में तीन अप्रैल को बीजेपी को य़ाद दिलाने हेतु "य़ाद दिलाओ रैली " का आयोजन किय़ा जा रहा है । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा आप्टोमेट्री यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएम शुक्ल ने कहाँ बीजेपी ने संविदा कर्मिओ के साथ धोखा किया है । विधान सभा चुनाव पूर्व संविदा कर्मिओ के पक्ष में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सांसद कौशल किशोर के अगुवाई में रैली का आयोजन किय़ा था, जिसमें संविदा कर्मिओ के हित की बात कहीं थी जिसका परिणाम बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आ गयी लेकिन उसके बाद सरकार ने संविदा कर्मिओ की तरफ़ कोई ध्यान नहीं दिया, जिसको लेकर संघ 3अपैल को बीजेपी द्वारा दिये गये लिखित वादे को य़ाद दिलाने के लिये विशाल धरना प्रदर्शन एव रैली का आयोजन किय़ा गया । जिसमें प्रदेश के सभी कैडर चिकित्सक, पराचिकित्सक, डीपीएम एव बीपीएम यूनिट , आरबीएसके आरएनटीसीपी समेत समस्त कार्यक्रम के अधिकारी एव कर्मचारी लक्ष्मणमेला मैदान लखनऊ पहुँच कर सरकार से अपनी उचित मांगों को रखेंगे और समय से उचित मांगों को पूर्ण नहीं किय़ा गया तो समस्त एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होंगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ