Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परीक्षा फल पाकर चहक उठे बच्चे


मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी -विकास खण्ड सिंहपुर क्षेत्र के शेखनगाँव मे  स्थित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षण निकेतन विद्यालय मेंपढ़ने वाले बच्चों को वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया।विद्यालय में आयोजित परीक्षा फल वितरण के     कार्यक्रम में रिजल्ट पाकर बच्चे काफी खुश दिखे और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।शेखनगाव स्थित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन  के संरक्षक कमला कांत त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि  हमारे बच्चे ही देश के भविष्य है।ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और इन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर  शिक्षा की जरूरत है।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को उज्ज्वल  बनाना है।परीक्षा परिणाम वितरण समारोह में विद्यालय संरक्षक द्वारा बच्चो को परीक्षा फल वितरित किया गया तथा कक्षा मे प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों उम्मेरूमान खान,राजकरन,आशा यादव,कविता कुमारी,सना बानो,आक्शा,दिनेश कुमार सहित तीस बच्चो को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य विमलेश चन्द द्विवेदी ,मोजीम खान ,निशा यादव सहित स्कूल के बच्चे  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे