Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपनी मांगो को लेकर सीएम से मिला मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के एक  प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर मांगों को रखा और निस्तारण का आग्रह किया । प्रान्तीय संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्र ने यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता सौहार्दपूर्ण रही और उन्होने 13 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण का आश्वासन दिया। 
प्रान्तीय संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि कलेक्टेªट को मिनी सचिवालय घोषित किये जाने, कलेक्टेªट के लिपिक संवर्ग कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नित, ग्रेड वेतन उच्चीकृत करने आदि की मांगे प्रमुख रही। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जगदीश निगम, महामंत्री श्रीनाथ धर दूबे, नरेन्द्र सिंह, निशिल किशोर श्रीवास्तव शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे