शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । भगवान शंकर के 11वें रुद्रावतार और कलयुग के सभी संतापों को हरने वाले श्री हनुमान जी की जयंती के मौके पर शनिवार की सुबह से समूचे जिले के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।सुबह से पूजा अर्चन कर लोगों ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया। इस अवसर पर कई स्थानो पर हनुमान चलीसा व सु्ंदर कांड का पाठ भी किया गया। नगर के टेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर सुन्दर काण्ड पाठ के आयोजन के साथ विशाल भण्डारा का कार्यक्रम उच्च न्यायलय के अधिवक्ता विनोद पाण्डेय के आयोजकतत्व में सम्पन्न हुआ। भण्डारे में भारी संख्या में हनुमान भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव समाज के जिला महामंत्री सन्तोष पाण्डेय, रवीश मिश्र एडवोकेट, सपा नेता गुड्डू मिश्र, श्रीमती गीता मिश्रा आदि की जहॉ भागेदारी रही वही ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रचार मंत्री अमित शुक्ल व ब्रह्मदेव समाज के संगठन मंत्री परमानन्द मिश्र भी हनुमान मंदिर पहुच कर पूजा अर्चन कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया ।वही दूसरी ओर शाम में नगर के पंचमुखी मंदिर पर प्रत्येक शनिवार भॉति इस शनिवार को पवन पुत्र हनुमान के जयंती पर लेखनी के धनी वारिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी "राजदार" के अगुवाई में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण किया गया जहॉ पर हनुमान भक्तो ने भक्ति भाव से माथा टेक मिन्नते मॉगी ।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ