मनीष ओझा
प्रतापगढ । मुकदमे की तारीख पर जाते समय बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी दल बहादुर सिंह(55) पुत्र स्व० शिवसरण सिंह मुकदमे की तारीख है टू लालगंज अझारा जा रहे थे कि रास्ते में खालसा चौराहे पर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रो का पंचनामा भर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार दल बहादुर सिंह के दो बेटे संतोष व डबलू है जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है,दल बहादुर की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया उनकी पत्नी मिथलेश का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ