Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, निकली शोभा यात्रा


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर  लालगंज कस्बा स्थित हनुमत निकेतन मे बड़े ही धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गयी एवं बाबा घुइसरनाथ धाम तक हाथी-घोड़े, ऊंट व डीजे सहित गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा भी निकाली गयी। शोभा यात्रा मे जहां एक ओर हनुमान भक्त भक्ति भाव से ओत-प्रोत गीतों पर थिरकते व झूमते नजर आये। वहीं जगह-जगह रास्ते मे शरबत पिलाने के लिए लगे स्टाॅल व चल रहे भण्डारे खासे आकर्षण का केन्द्र रहे। बताते चलें कि विगत कई वर्षो पूर्व लालगंज व्यापार मण्डल के सक्रिय पदाधिकारी रहे स्व0 काशी पाण्डेय की अगुवाई मे यहां हनुमान जयंती की शुरूआत की गई थी जो वर्तमान समय में अपनी भव्यता लिए भक्तों के बीच खासी  भक्तिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही है।

कार्यक्रम मे व्यापार मण्डल के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यो समेत क्षेत्रीय समाजसेवियों की भी बढ़ चढ़कर भागीदारी रही। भक्तगण हनुमत निकेतन लालगंज से झूमते-गाते व जय हनुमान जय श्रीराम के नारे लगाते बाबा घुइसरनाथ धाम तक शोभा यात्रा लेकर पहुंचे और विधिवत तरीके से हनुमान जयंती सम्पन्न हुई। इस मौके पर राजा शुक्ला, जय कौशल, रामचंद्र तिवारी, चन्दन कौशल, पारस कौशल, बज्रघोष ओझा, विजय कौशल, बीरू कौशल, शत्रुघ्न शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आदर्श मिश्रा, रामलखन जायसवाल, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, दिनेश शुक्ला, डाॅ अरूण द्विवेदी, राकेश शुक्ल, मक्खन शुक्ल, ज्ञान चंद्र मोदनवाल, राहुल गुप्ता, फूलचंद्र कौशल, रमेश कौशल, संतोष कौशल, संतदीन सेठ, निखिल यादव, बीडी सिंह बघेल, कपिलदेव त्रिपाठी, डीएम त्रिपाठी, निरंजन तिवारी, पप्पू मोदनवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सांगीपुर संवाददाता के अनुसार इसी क्रम मे सांगीपुर कस्बे मे भी हनुमान मंदिर पर धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई व भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके अनिल अग्रहरि, जगदीश केशरवानी, चंदन पाण्डेय, सत्यनारायण केशरवानी, राजेश कौशल, सुबेदार सिंह, मुन्नू सोनी, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र सांई, शंकरलाल प्रधान, रमाशंकर वैश्य, हनुमान गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे