Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्दनाक! कमरे में लगी आग से झुलस कर पति-पत्नी की मौत




खुर्शीद खान    
सुल्तानपुर।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बैज़ापुर गांव में आग के सितम से जंहा पति और पत्नी की मौत हो गयी तो वंही एक साल की मासूम बच्ची की हालत नाजुक है।                                    
आगे पढ़ें पूरी घटना
रोज़ की तरह रामकीर्त (27)और पत्नी देवमती (25) तथा एक साल की बच्ची (मीनाक्षी)अपने कमरे में सोये हुए थे रात करीब 12 बजे उनके कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज़ आने लगी,आवाज़ सुनकर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने देखा कमरे से धुवाँ निकल रहा है एवं दरवाज़ा अंदर से बंद है।दरवाज़ा तोड़ने की कोशिस किया जब दरवाजा नही टूटा तो खिड़की तोड़कर अंदर पहुचे लोगो ने देखा पति-पत्नी बुरी तरह जल चुके थे बच्ची भी एक किनारे जली हुई थी।आनन-फानन में ग्रमीणों ने बुरी तरह जले हुए दंपति को जिला अस्पताल पहुँचाया।जंहा उनका इलाज चल रहा था, शानिवार को पति-पत्नी की मौत हो गयी। बच्ची की हालत गम्भीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार मृतक रामकीर्त मुम्बई में काम करता था लगभग एक महीने पहले ही अपने घर आया हुआ था। रविवार को मुम्बई जाने के लिए टिकट भी लिया था।हादसे की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम जैसा माहौल है।हर कोई इस दर्दनाक घटना से आहत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे