Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्दनाक : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छः लोगो की मौत


सुनील कुमार  
गोरखपुर: एक ही परिवार के 6 लोगों की रोड हादसे में दर्दनाक मौत विती शनिवार की रात साढ़े दस बजे रात्रि की बाँसगांव थाना क्षेत्र के मालहनपार के पास अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई , कार खाई में जा गिरी जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी , जबकि एक घायल है, घायल का मेडिकल में इलाज चल रहा है |
चेतावनी :छः शव का वीडियो 

 गगहा थाना क्षेत्र के चवरिया खुर्द निवासी मुनेश्वर शर्मा की बड़ी बेटी की शादी बासगांव थाना क्षेत्र के परसा में हुई है जिसकी तबियत खराब थी। जिसे देखने पूरे परिवार के साथ मुनेशवर शर्मा अपनी कार से गये बेटी को देखकर घर वापस हो रहे थे ।कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और गहरे गड्ढे में जा गिरी ।
वीडियो :पल्टी कार 

जिसमे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक बुरी घायल हो गया घायल भुआल 35 वर्ष का इलाज बी आर डी गोरखपुर में इलाज चल रहा है ।मुनेश्वर शर्मा एक माह पहले गाड़ी महाराष्ट्र से लेकर आये थे । चवरिया खुर्द मृतक मुनेश्वर शर्मा 45 ,पंकज 30 , राकेश 35, माधुरी 30 खुशबू 15 , हर्षिता 13 घायल भुआली 35 वर्ष घायल मेडिकल में भर्ती है । राहगीरों ने घटना की सूचना बसगाव पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने सभी मृतकों शव  पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है । 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे