अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र में अब अवैध रूप से सरकारी जमीनों व मार्गों पर जबरदस्ती अतिक्रमण करके कब्जा करने वालों की अब खैर नही है शीघ्र ही अतिक्रमण के खिलाफ चखेगा सख्त अभियान
कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल सोमवार को भेलसर चौराहा से लेकर विगिनिया पुल तक अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।कोतवाल ने कहा की जिन लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण करके सरकारी जमीन पर अपनी दुकान व मकान आदि बना कर कब्ज़ा कर लिया है वह लोग अपनी स्वेक्षा से तत्काल सरकारी जमीन पर बनी दुकान व मकान आदि पर कब्जा किए हुए हैं वह लोग समय रहते अपना अपना कब्जा हटा लें और सरकारी जमीन खाली कर दें ऐसा न करने वाले लोगों के विरुद्ध दो अप्रैल को भेलसर खैरन पुर,रुदौली होते हुए बिगिनिया पुल तक अवैध तरीके से अतिक्रमण किये हुए अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाएगा और उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ