Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाली के विवाद में हुई मारपीट दबंगों ने महिला को पीटा


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गोगावां अंतर्गत आदर्श नगर (विश्वनाथ नगर)में नाली के पानी के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक पक्ष ने दुसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा गोगावां निवासिनी सूफिया बानो पत्नी मोहम्मद रबी का गांव के ही रहने वाले इलियास व सिराज व इम्तियाज पुत्रगण पीर मोहम्मद के यहाँ से नाली के पानी को लेकर विवाद चल रहा था जिसमे 31 मार्च की सुबह विपक्षीगण इलियास और सिराज एवं इम्तियाज ने नाली का पानी खोल दिया जिससे की सारा नाली का पानी सूफिया बानो के दरवाजे पर आकर भर गया और घर में घुसने लगा सूफिया द्वारा विरोध करने पर विपक्षी गण इलियास, सिराज व् इम्तियाज ने सूफिया बानो को गालिया देना शुरू कर दिया और लात घूंसों से पिटाई कर दी सूफिया बानों द्वारा बचाने की गोहार लगाने पर सूफिया को बचाने के लिए दौड़ी  देवरानी साजिदा पत्नी तकी एवं सब्बो पत्नी शबी को भी दबंगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया सूफिया बानो ने बताया कि हमारे गांव के ग्राम प्रधान ही हमेशा सबसे झगड़ा लगवाया करते हैं आज मेरे यहां के झगडे में भी उन्हीं का  पूरा हाथ है उक्त मामले की लिखित तहरीर सूफिया बानो ने कोतवाली रूदौली  में दी है
इस सम्बन्ध में जब कोतवाली रूदौली से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सूफिया बानो की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के विरुद्ध धारा 323,504, के तहत एनसीआर पंजीकृत की गयी है जिस पर जांच कर शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे