अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रूदौली सीओ सर्किल क्षेत्र में महिलाओं के साथ हो रही छेड़ छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं 20 मार्च की शाम को कोतवाली रुदौली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़ छाड़ की घटना हुई।इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल व्याप्त होता जा रहा है
जानकारी के अनुसार मंगलवार 20 मार्च की शाम को गौहन्ना गांव की एक किशोरी शौच के लिए गई थी जो शौच से घर वापस आ रही थी जिसके साथ गांव के ही आशाराम पुत्र राम सेवक ने छेड़ छाड़ कर दिया।जिसकी जानकारी घर पहुंचकर किशोरी ने अपने परिजनों को दी। जिसकी लिखित शिकायत किशोरी के परिजन ने रुदौली कोतवाली में 29 मार्च को दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है इस सम्बंध में रुदौली कोतवाल जयबीर सिंह ने बातया की पीड़ित किशोरी के पिता ने घटना की लिखित तहरीर 29 अप्रैल की शाम को दी जिसपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ