Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तहसीनपुर टोल पर मारपीट में सात नामजद सहित लगभग 20 लोंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:रौनाही थाने के तहसीनपुर टोल प्लाजा पर पत्रकार और टोल कर्मचारियों से मारपीट का मामला,पुलिस मामले को लेकर हरकत में,पत्रकार आंनद मिश्र की तहरीर पर 15 से 20 टोल कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,323,504,506 के तहत किया मुकदमा दर्ज,इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में चिंहित 7 लोंगो को किया गिरफ्तार, मामले में एक पक्ष से मिली तहरीर पर मुकदमा सिर्फ टोल कर्मियों के खिलाफ हुआ दर्ज,पुलिस छानबीन में जुटी है |

 तहसीनपुर टोल पर मारपीट का वास्तविक प्रकरण
       रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोलप्लाज पर आज शाम उस समय विवाद और मारपीट हो गई, एक चैनल के पत्रकार आंनद मिश्र व एक दरोगा कार में बैठकर लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे इस बीच तहसीनपुर टोलप्लाज पर टोल टैक्स देने को लेकर दोंनो पक्षों के बीच विवाद हो गया गाड़ी में सवार दरोगा ने अपना परिचय पत्र दिखाया जिसे टोल कर्मियों ने आन ड्यूटी का हवाला देकर नही माना इसके बाद टैक्स देकर कार सवार लोग आगे बढ़े तो एक टोल कर्मी मोबाईल से वीडियो क्लिप बनाने लगा इसी बात को लेकर विवाद हो गया तहरीर में आरोप है कि टोल कर्मियों ने पत्रकार की पिटाई कर दिया जिससे पत्रकार को काफी चोटे आई मामला रौनाही थाने पर पहुंचा और रौनाही पुलिस हरकत में आ गई इसके बाद पत्रकार आंनद मिश्र की तहरीर पर रौनाही थाने पर बलवा व मारपीट का दर्जन भर से अधिक टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ घण्टे भर के अंदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे 7 टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

वही टोलप्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक विनय कुमार वर्मा का कहना है कि एक कार में दो लोग बैठ कर जा रहे थे पुलिस का स्टाप बताकर टोल टैक्स देने से इंकार कर रहे थे।जिस पर कार सवार व टोल कर्मियों से विवाद हुआ है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे