Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वच्छ और स्वस्थ समाज की रचना में करें सहयोग : जयनारायण



शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ । स्वस्थ्य जीवन के लिए जागरूकता, खानपान और स्वच्छ वातावरण जरूरी है। इसके लिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाते हुए स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाएं।

स्वच्छ और स्वस्थ समाज की रचना करें। उक्त बाते नगर के चिलबिला मे स्थित संस्कार प्रज्ञा वर्धन एकेडमी में रविवार को किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ के चिकित्सकों के द्बारा विद्यालय के संयोकत्व में आयोजित एक दिवसीय फ्री मेडिकल कैम्प के मौके पर नगर के प्रमुख व्यवसायी जय नारायण अग्रवाल ने मेडिकल कैम्प का शुभारम्भ करते हुए कही । इस दौरान विद्यालय की प्रबन्धिका राजेश नीतू अग्रवाल ने बच्चों के अभिभावको से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज की रचना में इस प्रकार के जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर मील का पत्थर साबित होते हैं। इस प्रकार कैंप समय समय पर लगते रहने चाहिए।उक्त मेडिकल कैम्प में लखनऊ के दर्जनभर चिकित्सकों ने भागीदारी निभाते हुए लगभग 450 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित किया ।  इस दौरान विद्यालय परिसर में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम व वाद विवाद प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा पुरस्कार देकर उनके हौसले अफजाई किए गए ।

लखनऊ चिकित्सकों की टीम में प्रमुख रुप से डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर कमलेश गुप्ता, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉक्टर भास्कर अग्रवाल, डॉक्टर सृष्टि अग्रवाल, डॉक्टर दीपाली श्रीवास्तव, डॉक्टर अभिषेक बहादुर सिंह, डॉक्टर आरती श्रीवास्तव, डॉक्टर निवेदिता वर्मा,डॉक्टर दुर्गेश, डॉ आशुतोष सिह समेत  आदि अपनी टीम के साथ मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे