Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न


          
सुलतानपुर. जाति के आधार पर आरक्षण नहीं बल्कि, वास्तव में उसके पात्र लोगों को आर्थिक आधार पर लाभ दिया जाए तो ही सर्व समाज का हित हो सकता है। यह बाते अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह व भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी बृजेश सिंह ने कही।
शहर के एक निजी मैरिज लाॅन में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के संयोजन में भारतीय नववर्ष व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार राजेश्वर सिंह ने अपनी रचनाओं के माध्यम से आजादी में क्षत्रियों के योगदान व कुशभवनपुर पर विचार व्यक्त किए। वहीं सदर विधायक सूर्यभान सिंह ने क्षत्रिय समाज के हित के साथ-साथ सर्व समाज के हित में काम करने की बात कही। इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित संगठन के पदाधिकारी बृजेश सिंह ने आरक्षण के मुद्दें पर कहा कि आरक्षण का लाभ जातिगत आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक आधार पर वास्तव में उसके काबिल लोगों को ही दिया जाए एवं क्रिमी लेयर को बाहर रखा जाए। महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मालती सिंह ने भी आरक्षण के मुद्दे पर विचार व्यक्त किया। वहीं डा. सुधाकर सिंह, डा. आरपी सिंह, डा. आरएन सिंह, डा. मनीष सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगठन के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने कार्यक्रम में शामिल समस्त अतिथियो व अन्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बार अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह चैहान,  उमेश सिंह सोनू, कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह राणा, रणजीत सिंह, राकेश सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह,संतोष, सौरभ सिंह, अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे