खुर्शीद खान
सुलतानपुर (यूपी). उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले के कुड़वार थाना अंतर्गत पिपरी गांव में शनिवार की शाम तब मातम पसर गया जब सेना के जवान की लाश गांव पहुंची। पूरे राजकीय सम्मान के साथ देर शाम लाश सुपुर्दे ख़ाक की गई।
कुड़वार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव का मामला
जानकारी के अनुसार ज़िले के कुड़वार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव लियाकत अहमद का पुत्र मुशीर अहमद (28) पटियाला में 25 राजपूताना रेजिमेंट में नायब के पद पर तैनात था।
- गुरुवार को ड्यूटी के दौरान मुशीर की तबियत अचानक ख़राब हो गई थी, उन्हें तुरन्त आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गयी थी।
इस ख़बर के मिलने के बाद से घर में कोहराम मचा था, शनिवार को जब जवान की लाश पिपरी गांव पहुंची तो यहां मातम पसर गया। साथ आये सेना के जवानों ने साथी जवान को सलामी दी, फिर जनाज़े की नमाज़ अदा करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्दे ख़ाक किया गया।
वही पति की पत्नी शाहेदा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है, और दो बच्चे तनवीर (10) अक्शा (8वर्ष) रो-रो कर निढाल हैं।
इस मौके पर एसडीएम प्रमोद पाण्डेय, एसओ कुड़वार नंदकुमार तिवारी, तहसीलदार सहित काफी संख्या में लोग जनाज़े में मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ