Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PHOTOS देख कांप उठेगा दिल, सिलेंडर विस्पोट में कट गया पैर




गोरखपुर (यूपी). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज़िले के गोला थाना अंतर्गत बेबरी गांव में दीपक की लौ से एकाएक एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई, आग के चपेट में आकर रसोई गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें एक युवक का पैर कट गया जबकि एक महिला के पैर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात 8:30 बजे गांव के विनोद मझंवार के रिहायशी झोपड़ी में पूजा वाले दीपक से आग लग गई। झोपड़ी जलता देख गांव तथा आस-पास के गांवों के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान जलती झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया।
पैर कट कर हुवा अलग 
 जिससे आग बुझा रहे मन्नीपुर गांव में अपने ननिहाल रह रहा युवक सुशील यादव (26)  पुत्र रामबचन का फटे सिलेण्डर से दायां पैर कटकर नाली में छिटक कर जा गिरा

और गांव की ही पूर्णिमा मझवार (36) पत्नी राजकुमार के बायें पैर में गंभीर चोट लग गई।और आग बुझाने पहुचें बेवरी के ही भीम यादव (27) पुत्र जोखू यादव को भी हल्की चोट लगी है

जिसका प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने छोड दिया।तथा सुशील व पुर्णिमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग छिटककर बगल के भगत मझवार के छत पर बनी झोपड़ी को पकड़ लिया, जो जलकर राख हो गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे