डॉ ओपी भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ) :-वजीरगंज क्षेत्र के सराय खत्री के मजरे बंजरिया में लगभग दो दर्जन लोगों के धर्मांतरण करके ईसाई धर्म अपना लेने व शिविर लगा कर लोगों को उक्त धर्म की गतिविधियों में सक्रिय कराने की सूचना पर पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लोगों ने हमलावर होने का प्रयास किया।सूचना पर पहुंची पुलिस एक महिला सहित तीन लोगों को थाने ले आई है।विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री राम शंकर शर्मा ने स्थानीय थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि रविवार सुबह 10 बजे सूचना मिली कि रमेश पुत्र राजिन्दर प्रसाद उर्फ वकील निवासी लिदेहना ग्रंट थाना मनकापुर अपने 5-6 साथियों के साथ सराय खत्री के पुरवा बंजरिया में मुन्ना निषाद के घर पर शिविर लगा कर लोगों को हिन्दू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।मौके पर पहुंचने पर देखा कि रमेश सहित कुछ लोग हिन्दू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ रहे थे।इनमें से कुछ लोगों के हाथ मे बाइबिल भी थी।हम लोगों ने जब इसका कारण व नाम पता पूछा तो वे लोग आमादा फौजदारी हो गये व भद्दी -भद्दी गालियां देते हुए हाथापाई करते हुए लाठी डंडों से मारने का प्रयास किया।मौके पर पहुंचे बचाने वाले लोगों को भी रमेश,श्याम नारायण ,रुक्मिणी आदि ने काम में दखल देने पर जान से मारने की धमकी दी। ये लोग लगातार धार्मिक भावनाएं आहत करने ,धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने, धर्म परिवर्तन कराने, हिन्दू धर्म के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का बेजा प्रयत्न कर रहे हैं।प्रलोभन व तंत्र-मंत्र के अन्य तरीकों से धर्म परिवर्तन कराने का इनका एक गिरोह सक्रिय है।राम शंकर शर्मा,आनन्द श्रीवास्तव सहित विहिप व बजरंग दल के 18 कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र द्वारा थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।पुलिस आरोपी रमेश,श्याम नारायण व रुक्मिण आदि ने काम में दखल देने पर जान से मारने की धमकी दी। ये लोग लगातार धार्मिक भावनाएं आहत करने ,धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने, धर्म परिवर्तन कराने, हिन्दू धर्म के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का बेजा प्रयत्न कर रहे हैं।प्रलोभन व तंत्र-मंत्र के अन्य तरीकों से धर्म परिवर्तन कराने का इनका एक गिरोह सक्रिय है।राम शंकर शर्मा,आनन्द श्रीवास्तव सहित विहिप व बजरंग दल के 18 कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र द्वारा थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।पुलिस आरोपी रमेश,श्याम नारायण व रुक्मिणी को थाने ले आई है।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मौके से बाइबिल मिली है।मामले की जांच कराई जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ